फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक पर पिस्तौल तान कर कार, मोबाइल व नकदी लूटी

युवक पर पिस्तौल तान कर कार, मोबाइल व नकदी लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास कॉलोनी में युवक को पिस्तौल दिखाकर दो युवक उसकी कार, नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। युवक सोनीपत से घर पहुंचा था और घर के पास ही कार रोककर अपने कागजात देख रहा था। सदर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव कालूपुर फिलहाल गांव बड़वासनी के पास स्थित पक्का गोंडा कॉलोनी धर्मबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को किसी काम से सोनीपत आया था। वह देर शाम को सोनीपत से अपने घर के पास पहुंचा था। उसने अपनी स्विफ्ट कार को घर के पास रोक लिया और कार के अंदर अपने कागजात चेक करने लगा। इसी दौरान दो युवक उसकी कार के पास आए। वह कार को खटखटाने लगे। जिस पर उसने खिडक़ी खोली तो एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने उसे कार से नीचे उतार दिया और चाबी, मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 800 रुपये थे। बाद में वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गांव बड़वासनी की तरफ भाग गए। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। उसके बाद पुलिस को बताया गया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद देर रात लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed