फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   परिचित बनकर किया फोन, एक लाख भेजने का झांसा देकर 99 हजार उड़ाए

परिचित बनकर किया फोन, एक लाख भेजने का झांसा देकर 99 हजार उड़ाए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के जटवाड़ा क्षेत्र स्थित खारी कुआं के पास रहने वाले व्यक्ति को झांसे में लेकर उनके खाते से 99 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खारी कुआं के पास रहने वाले हरिओम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया 15 जनवरी को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका परिचित बोल रहा है। साथ ही कहा कि वह उसके खाते में एक लाख रुपये भेज रहा है। उसका जानकार आपके पास आकर यह राशि ले जाएगा। उसके कुछ देर बाद ही उसके फोन-पे एप एक मैसेज आया। उसके मैसेज रिसीव करते ही उसके खाते से 49 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जिस पर वह खाते की स्टेटमेंट लेने बैंक ऑफ इंडिया में गया। उसने खाते की स्टेटमेंट चेक की तो पता लगा कि उसके खाते से अलग-अलग समय में 15 हजार, 25 हजार, 49 हजार व 10 हजार रुपये निकले मिले। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed