फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इनाम में कार जीतने का झांसा देकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठगे

इनाम में कार जीतने का झांसा देकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऑनलाइन ठग नए-नए तरीके अपनाकर कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। गन्नौर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। पहला मामला पुगथला गांव का है। जहां पुगथला निवासी रमेश कुमार को इनाम में गाड़ी जीतने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ठगे गए हैं।
विज्ञापन
पीडि़त रमेश कुमार ने बताया कि उसने हर्बल कंपनी से सामान खरीद था। जिसके बाद उसके पास हर्बल कंपनी से फ़ोन आया कि आप टाटा नेकसोन गाड़ी जीत चुके है, जिसकी जीएसटी के आपको 6999 रुपये देने है। पीडि़त ने बताया कि उसके पंजाब नेशनल बैंक में दो खाते है जिसके बाद ठगों ने उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं दूसरा मामला जफरपुर गांव का है। जहां ठगों ने एक व्यक्ति का फ़ोन पे नंबर लेकर उसके खाते से 48 हजार रुपये उड़ाए है। जफरपुर निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फ़ोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह हनुमान मंदिर से बोल रहा है और खाते में पैसे डलवाने की बात बोल रहा था। उसने अपना फ़ोन अपने चचेरे भाई राजेश को दे दिया। पीडि़त का आरोप है कि कॉल करने वाले ने उसके भाई को झांसे में लेकर पैसे भेजने के नाम पर उसका फोन पे नंबर ले लिया। जिसके बाद उसके भाई के खाते से 48000 रुपये कट गए। गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने रमेश कुमार व दिनेश की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed