{"_id":"61e2985c96789223524b41b5","slug":"sonipat1642240092","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों व मां से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने गई पुलिस से हाथापाई, डायल-112 का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बच्चों व मां से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने गई पुलिस से हाथापाई, डायल-112 का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव लाडपुर में अपनी मां व बच्चों से झगड़ा कर उन्हें घर से निकाल रहे युवक को समझाने गई पुलिस के साथ उसने हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं जब पुलिस कर्मी उसे रोकने लगे तो ईंट उठाकर डायल-112 गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बाद में वह फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची ओपी जिंदल ग्लोबल विवि की पुलिस टीम ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसआई ओमप्रकाश ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डायल-112 गाड़ी पर बतौर इंचार्ज नियुक्त है। शुक्रवार रात को गांव लाडपुर की रहने वाली शांति ने राई थाना में फोन कर शिकायत दी कि उसका बेटा राजीव घर में झगड़ा कर रहा है। वह उसे व बच्चों को रात को घर से निकाल रहा है। जिस पर पुलिस टीम उसका पता लगाते हुए पीडि़त के घर पर पहुंची। जिस पर शांति ने बताया कि उनका बेटा उनके साथ झगड़ा कर रहा है। जिस पर वह उसे समझाने लगा तो वह गुस्सा हो गया और पुलिस की वर्दी पर हाथ मारा। साथ ही वह उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगा। जिस पर साथी कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने ईंट उठाकर डायल-112 गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। बाद में वह फरार हो गया। ओमप्रकाश ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। ओपी जिंदल ग्लोबल विवि की टीम ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। राई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
------------------
डायल-112 की टीम ने शिकायत दी है कि मां व बच्चों से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने लगा। वर्दी का सोल्डर फाड़ दिया। ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई