फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाचा-भतीजे के घरों के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी

चाचा-भतीजे के घरों के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव उल्देपुर में चोरों ने चाचा-भतीजे के बंद घरों के ताले तोडक़र हजारों का सामान चोरी कर लिया। चाचा-भतीजा सोनीपत में मकान बनाकर रहे हैं। वह गांव में गए तो चोरी का पता लगा। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रामफल वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि उनका पैतृक गांव उल्देपुर है। वह तथा उसका चाचा मास्टर जय भगवान सोनीपत में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनके पैतृक घरों पर ताला लगा हुआ है। वह 12 जनवरी को गांव में गए तो दोनों घरों के ताले टूटे मिले। उसने अंदर जाकर देखा तो एक घर से चोर चक्की की मोटर, पानी की मोटर, दो घड़ी, हजारों रुपये के पीतल, स्टील के बर्तन तथा दूसरे घर से चक्की की मोटर व बर्तन चोरी कर ले गए थे। उन्होंने मामले की सूचना डायल-112 की टीम को दी। टीम ने मुआयना करने के बाद पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed