{"_id":"61dff3a746c39f313f0c1b36","slug":"sonipat1642066855","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में दंपती ने पी लिया जहर, महिला की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध अवस्था में दंपती ने पी लिया जहर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव खेवड़ा में दंपती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बयान दिया है कि खांसी की दवा के धोखे में पास ही रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा निवासी प्रीति (30) व उसके पति अश्विनी को परिजनों ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ पीने के चलते बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान प्रीति की मौत हो गई। उसके पति अश्विनी को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद दिल्ली के गांव घोघा से प्रीति के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने खांसी की दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ पी लिया था। जिससे प्रीति की मौत हो गई। राई थाना ने प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से उसके तीन बच्चों के सिर में मां का साया सदा के लिए उठ गया है। अश्विनी-प्रीति की दो बेटियां व एक बेटा है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन