Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बेखौफ बदमाश : पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

बेखौफ बदमाश : पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ बदमाश : पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
पेट्रोल पंप के कारिंदे को पिस्तौल दिखाकर पर्स से नकदी निकलता सीसीटीवी में दिख रहा बदमाश - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। बेखौफ बदमाशों ने देर रात गांव गढ़ मिरकपुर स्थित निर्मल फ्यूल पेट्रोल पंप के दो कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर 47 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। लूट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कि बदमाशों ने दो अन्य पेट्रोल पंप पर भी लूट का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी के जिला बागपत के गांव अहमदपुर गठीना निवासी राहुल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह निर्मल फ्यूल भारत पेट्रोलियम पर सेल्समैन का काम करता है। वह अपने साथी कर्मी गांव जाजल टोंकी निवासी अनुज के साथ बुधवार रात को पेट्रोल पंप पर था। वह देर रात पेट्रोल पंप पर बने ऑफिस के अंदर था और अनुज वाहनों में पेट्रोल डाल रहा था। देर रात करीब दो बजकर 10 मिनट पर दो नकाबपोश युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर अनुज को काबू कर लिया। उन्होंने उससे करीब 18 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद दोनों युवक हथियार लेकर अंदर केबिन में आए और उसे डराकर पेट्रोल पंप के केश के 27 हजार व उसके पर्स से दो हजार रुपये लूटकर ले गए। बदमाशों ने किसी को फोन करने पर मारने की धमकी दी। वह बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। कोहरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। लूट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वीरवार तडक़े सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
दो अन्य पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंद्र खत्री ने बताया कि बदमाशों ने दो अन्य पेट्रोल पंप पर भी लूट का प्रयास किया। वह निर्मल पेट्रोल पंप के पास स्थित स्यूल पंप पर भी गए, लेकिन कर्मियों के शोर मचाने पर वह भाग गए। बाद में वह इसी रोड पर उषा पेट्रोल पंप पर गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वहां कई लोग होने के कारण वह हवाई फायर कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------+ पेट्रोल पंप के कारिंदों को पिस्तौल दिखाकर नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसकी फुटेज लेकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed