{"_id":"61de9dead8c6bf26c230d0f2","slug":"sonipat1641979370","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये के लिए कर दी थी बुजुर्ग की हत्या ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
500 रुपये के लिए कर दी थी बुजुर्ग की हत्या ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम की साथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के कबीरपुर में कमरे के अंदर बुजुर्ग की नौ चोट मारकर हत्या महज 500 रुपये के लिए की गई थी। पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार फिलहाल कबीरपुर का रहने वाला बरकत अली है। आरोपी अक्सर बुजुर्ग के पास आता था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कबीरपुर निवासी चांदराम (60) घर के पास प्लाट के अंदर बने कमरे सो रहे थे। वह शनिवार शाम को घर से खाना खाकर प्लाट में बने कमरे में गए थे। रविवार सुबह जब उनकी पुत्रवधू सुशीला उन्हें चाय देने गई थी तो वह चारपाई से नीचे गिरे मिले थे। उन्होंने अपने पति मनजीत को अवगत कराया था। मनजीत ने मौके पर जाकर देखा था तो चांदराम की मौत हो चुकी थी। शव को घर लेकर आने के बाद मनजीत ने देखा था कि उनके पिता के सिर, नाक व अन्य हिस्सों पर चोट लगी थी। जिस पर पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में बुजुर्ग की चोट मारकर हत्या किए जाने का पता लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में मृतक के परिजनों ने शक जताया कि उनके पिता के पास अक्सर बरकत अली आता था। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकडक़र उससे पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया। आरोपी ने बताया है कि उसने बुजुर्ग से 500 रुपये उधार मांगे थे। बुजुर्ग ने पैसे नहीं दिए तो उनमें कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने डंडे से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी बुजुर्ग का फोन भी लेकर भाग गया था। पुलिस उसे भी बरामद करेगी।
विज्ञापन
---------------------
बुजुर्ग की हत्या के मामले में परिजनों ने एक युवक पर शक जताया था। जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल कर लिया। आरोपी ने 500 रुपये उधार नहीं देने पर हमला करने की बात कही है। उसे रिमांड पर लिया गया है।
इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन