फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला

टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़कों का निर्माण न होने से कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने जलाया सरकार का पुतला
प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस सेवा दल का सदस्य - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में काफी समय से टूटी सड़कों का निर्माण न होने के कारण बुधवार को रेलवे रोड पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। जिला प्रधान संजय बड़वासनियां ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे बने हुए है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण लोग चोटिल हो रहे है। सरकार की ओर से सड़कों का निर्माण करने के लिए कोई कदम नहीं हो रहा।
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए पेचवर्क किया जा रहा है। कुछ समय बाद दोबारा गड्ढे बनने शुरू हो जाते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गोहाना रोड आरओबी पर शनिवार व रविवार को सड़क धंसने के मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिन में सड़कों का निर्माण शुरू नहीं कराया तो पीडब्ल्यूडी के एसई कार्यालय का घेराव कर दिया जाएगा। इस दौरान आप के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम, नवीन, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार, युधिष्ठिर, रितेश, मोनू, सुरेंद्र, कप्तान, राजकुमार, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed