{"_id":"61dd3bde9017161d574dc383","slug":"sonipat1641888734","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना किसी को ओटीपी नंबर बताया और ना पिन, फिर भी खाते से निकल गए 30 हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ना किसी को ओटीपी नंबर बताया और ना पिन, फिर भी खाते से निकल गए 30 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गोहाना के सेक्टर-7 निवासी युवक के खाते से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। युवक का आरोप है कि उसने ना तो किसो ओटीपी बताया और न ही किसी को पिन नंबर की जानकारी दी। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-7 निवासी दिनेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक की गोहाना शाखा में है। उसके खाते से अलग-अलग समय में 30 हजार रुपये निकल गए। दिनेश ने बताया कि उसके खाते से 26 सितंबर, 2021 को 5 हजार रुपये, 28 सितंबर, 2021 को 5 हजार रुपये, 4 अक्तूबर, 2021 को 5 हजार रुपये, 11 अक्तूबर, 2021 को 5 हजार रुपये, 13 अक्तूबर, 2021 को 5 हजार रुपये व 18 अक्तूबर 2021 को 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने अपना एटीएम किसी को नहीं दिया। न ही अपना पिन नंबर और ओटीपी किसी के साथ साझा किया। उसके बावजूद खाते से पैसे निकल गए। इतना ही नहीं कभी पैसे निकलने का मैसेज तक उसके पास नहीं आया। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पैसे निकालने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन