फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नियम 134ए : डीईईओ कार्यालय के बाहर अभिभावकों का धरना, अंदर चल रही निजी स्कूल संचालकों की बैठक 

नियम 134ए : डीईईओ कार्यालय के बाहर अभिभावकों का धरना, अंदर चल रही निजी स्कूल संचालकों की बैठक 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
नियम 134ए : डीईईओ कार्यालय के बाहर अभिभावकों का धरना, अंदर चल रही निजी स्कूल संचालकों की बैठक 
डीईईओ कार्यालय के बाहर धरना देते अभिभावक और बच्चे - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। छात्र-अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने सरकार, प्रशासन व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए और बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मांगा। इस बीच जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेें निजी स्कूल संचालकों की बैठक चलती रही। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने निजी स्कूल संचालकों के साथ नियम 134ए के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया में आ रही बाधा को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन
बैठक में सोनीपत ब्लॉक के 16 निजी स्कूल संचालकों को बुलाया गया था। निजी स्कूल संचालकों ने बीच सत्र में शुरू की गई इस दाखिला प्रक्रिया को गलत बताया। साथ ही बीते वर्षों की प्रतिपूर्ति न मिलने का भी मुद्दा उठाया। जिस पर नियम 134ए के जिला प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों ने दो बार तिथि बढ़ाने के बावजूद रिंबर्समेंट (भुगतान) पोर्टल पर 134ए के तहत स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का डाटा व बैंक डिटेल अपलोड नहीं की। निजी स्कूलों की लापरवाही के कारण ही उन्हें प्रतिपूर्ति नहीं मिल पाई। जबकि जिन स्कूलों ने यह डाटा अपलोड कर दिया था, उनके अकाउंट में प्रतिपूर्ति पहले ही डाल दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed