फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बारिश में गोहाना रोड आरओबी पर 50 मीटर धंसी सड़क, ट्रक फंसा, हादसा टला

बारिश में गोहाना रोड आरओबी पर 50 मीटर धंसी सड़क, ट्रक फंसा, हादसा टला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश में गोहाना रोड आरओबी पर 50 मीटर धंसी सड़क, ट्रक फंसा, हादसा टला
सोनीपत में गोहाना रोड आरओबी पर फंसा ट्रक - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत शहर के गोहाना रोड आरओबी पर बारिश में सड़क धंसने से बड़ा हादसा होने टल गया। आरओबी से गुजर रहा एक ट्रक शनिवार सुबह सड़क धंसने से बने गड्ढे में फंस गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में नगर निगम व एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बारिश के कारण 50 मीटर तक हुए गड्ढे को भरवाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी सड़क पर गड्ढा हुआ था, उस समय तत्कालीन संयुक्त आयुक्त ने निरीक्षण करने के बाद गड्ढे को भरवा दिया था। इस पर व्यापारियों ने सड़क पर मरम्मत के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से गोहाना रोड आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण किया गया था। सीएम मनोहर लाल ने फरवरी 2015 में आरओबी का लोकार्पण किया था। वर्ष 2017 में एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग प्राधिकरण) ने आरओबी को अपने अधीन ले लिया था। दो साल पहले ही एनएचआई ने ट्रक यूनियन फाजिलपुर से लेकर बड़वासनी तक सड़क नगर निगम को हवाले कर दिया था। साथ ही नगर निगम को सड़क की मरम्मत करने के लिए 2.60 करोड़ रुपये भी जमा कराए थे। उसके बावजूद एनएचएआई व नगर निगम के अधिकारियों ने आरओबी की सड़क मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया।
--

बारिश में गोहाना रोड आरओबी पर 50 मीटर धंसी सड़क, ट्रक फंसा, हादसा टला
सोनीपत में आरओबी पर सड़क धसने से हुआ गड्ढा - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में आरओबी पर सड़क धसने से हुआ गड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed