{"_id":"61d9519d63b98169d13c23bc","slug":"sonipat1641632157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर 45 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर 45 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत जिले के गोहाना शहर की धर्मपुरा बस्ती में कन्फेक्शनरी दुकानदार पर हमला कर गिराने के बाद तीन बदमाश पिस्तौल दिखाकर 45 हजार रुपये लूट ले गए। दुकानदार के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
धर्मपुरा बस्ती के रहने वाले संजय ने बताया कि उसने बस्ती में ही रोहतक रोड पर कन्फेशनरी की दुकान कर रखी है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह गली में पहुंचा तो पीछे से दो युवक आए और एक युवक ने उसे पीछे से लात मारकर गिरा दिया। दूसरे ने थप्पड़ मारा व कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दिया। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाशों का तीसरा साथी थोड़ी दूर बाइक लेकर खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। सिटी गोहाना थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन