{"_id":"61c6cca771df81657e6a1d9d","slug":"sonipat1640418471","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बनकर किया फोन, युवक के खाते से निकाले 39 हजार 999 रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दोस्त बनकर किया फोन, युवक के खाते से निकाले 39 हजार 999 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त बनकर किया फोन, युवक के खाते से निकाले 39 हजार 999 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव लहराड़ा के युवक के पास दोस्त बनकर फोन करने के बाद खाते से 39 999 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लहराड़ा के रहने वाले विकास डबास ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा था कि वह उसका दोस्त रतिराम बोल रहा है। साथ ही कहा कि वह उसके खाते में पैसे भेज रहा है। जिसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर एक रुपया खाते में डालने का मैसेज आया। जैसे ही उसने मैसेज पर टच किया तो अचानक उसके खाते से 39 हजार 999 रुपये निकल गए। उसने युवक को फोन किया तो फोन नहीं उठाया। उसके बाद वह अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास करता रहा, लेकिन पता नहीं लग सका। अब उसने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन