फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये

युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये
विज्ञापन
-गांव मुरथल के युवक के साथ की गई धोखाधड़ी -पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। गांव मुरथल के युवक को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुरथल के रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर को उसने बैंक खाते के बारे कोई जानकारी लेने के लिए एचडीएफसी के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया था। उसके कुछ देर बाद ही उसके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे एक एप डाउनलोड करने को कहा। जिस पर उसने ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कर लिया। एप पर आया कोड विनोद ने साइबर ठग को बता दिया। जिसके बताते ही उसके खाते से तीन बार में 25-25 हजार रुपये निकल गए। जिस पर उसने अपने एटीएम को बंद करा दिया। इसके बाद उसने बैंक से संपर्क किया, लेकिन ठग के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनीपत में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed