{"_id":"61c575cea0397219993810ed","slug":"sonipat1640330702","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करा खाते से निकाले 75 हजार रुपये
विज्ञापन
-गांव मुरथल के युवक के साथ की गई धोखाधड़ी
-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मुरथल के युवक को झांसे में लेकर साइबर ठग ने 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुरथल के रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर को उसने बैंक खाते के बारे कोई जानकारी लेने के लिए एचडीएफसी के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया था। उसके कुछ देर बाद ही उसके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे एक एप डाउनलोड करने को कहा। जिस पर उसने ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कर लिया। एप पर आया कोड विनोद ने साइबर ठग को बता दिया। जिसके बताते ही उसके खाते से तीन बार में 25-25 हजार रुपये निकल गए। जिस पर उसने अपने एटीएम को बंद करा दिया। इसके बाद उसने बैंक से संपर्क किया, लेकिन ठग के बारे में कोई जानकारी नहीं होने के चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनीपत में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन