{"_id":"6062dcdf8ebc3e8ca45eaec6","slug":"sonipat1617091807","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से उठाकर पटका, मजदूर की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जेसीबी से उठाकर पटका, मजदूर की मौत
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रिढाऊ स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मजदूर को ईंट भट्ठे के ही जेसीबी आपरेटर ने जेसीबी से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। फरमाणा चौकी पुलिस ने आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खारापानी गांव निवासी खगेश्वर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रिढाऊ के ईंट भट्ठे पर रहकर पथाई का काम करता था। इसी भट्ठे की जेसीबी पर बतौर आपरेटर काम करने वाला लखीमपुर, उत्तरप्रदेश निवासी गुरुदेव सोमवार को जेसीबी को तेज रफ्तार व लापरवाही से इधर-उधर चला रहा था। ऐसे में खगेश्वर ने गुरदेव को ऐसा करने से रोका और उनके द्वारा पाथी गई ईटों के खराब हो जाने की बात कही, लेकिन गुरुदेव नहीं माना और जेसीबी को लगातार लापरवाही से इधर-उधर चलाता रहा। ऐसे में खगेश्वर जेसीबी के सामने आकर खड़ा हो गया और उसे ऐसा करने से रोकने लगा। इसी बीच गुरुदेव ने जेसीबी चला दी जिससे खगेश्वर जेसीबी के बकेट में खड़ा हो गया, जिस पर गुरुदेव ने जेसीबी के बकेट को ऊपर उठाने के बाद उसे हवा में ही हिला कर पटक दिया। जिससे जमीन पर गिरकर खगेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए खगेश्वर को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आपरेटर गुरुदेव मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर फरमाणा चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन