फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भांजी के जन्म पर बहन के घर उपहार देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

भांजी के जन्म पर बहन के घर उपहार देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
भांजी के जन्म पर बहन के घर उपहार देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
- केएमपी पर छतेहरा गांव के पास युवक की बाइक कोहरे में बिना इंडीकेटर खड़े कंटेनर में टकराई - दूसरी बाइक पर साथ जा रहे युवक के साले के बयान पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा माई सिटी रिपोर्टर कुंडली। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गांव छतेहरा के पास बिना इंडीकेटर खड़े कंटेनर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसा सुबह कोहरा होने व कंटेनर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। युवक अपने साथी के साथ बहन के घर बेटी पैदा होने पर उपहार (पीलिया) देने जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव पुगथला निवासी प्रमेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जुआं फिलहाल गढ़ी केसरी निवासी अपने बहनोई अमित और बहन कृष्णा से मिलने गढ़ी केसरी आया था। उसके बहनोई अमित की बहन मोनी को लड़की पैदा हुई थी। वह राजस्थान के अलवर स्थित रामगढ़ में शादीशुदा था। मोनी को बेटी पैदा होने पर उसके बहनोई अमित (30) को उसके घर पर उपहार देने जाना था। जिसके चलते सोमवार सुबह अमित व उसका दोस्त गढ़ी झंझारा निवासी साजिद एक बाइक पर व दूसरी बाइक पर वह रामगढ़ जाने के लिए निकल लिए। अमित अपनी बाइक को खुद चला रहा था और साजिद पीछे बैठा था। वह उनसे पीछे दूसरी बाइक पर चल रहा था। सुबह धुंध होने के चलते वह एक लेन में चल रहे थे। जब वह छतेहरा के पास पहुंचे तो एक कंटेनर सड़क पर बिना इंडीकेटर के खड़ा था। कोहरे के कारण उसके बहनोई को वह दिखाई नहीं दिया और उसके बहनोई की बाइक उसमें टकरा गई। हादसे में उसका बहनोई व उसका दोस्त घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद वह भी अपना होश खो बैठा। इसी बीच पहुंची एम्बुलेंस अमित व साजिद को उठाकर सामान्य अस्पताल ले आई। जहां पर उसके बहनोई की मौत हो गई। वहीं साजिद को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची बारोटा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
  केएमपी पर खड़े कंटेनर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साले के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, बारोटा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed