{"_id":"5ffda66c8ebc3e327b7b7653","slug":"sonipat1610458732","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली धरनास्थल पर जहर निगलने वाले किसान की मौत, पंजाब खेतीबाड़ी कार्यालय में था चौकीदार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कुंडली धरनास्थल पर जहर निगलने वाले किसान की मौत, पंजाब खेतीबाड़ी कार्यालय में था चौकीदार
विज्ञापन
कुंडली धरनास्थल पर जहर निगलने वाले किसान की मौत, पंजाब खेतीबाड़ी कार्यालय में था चौकीदार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत : कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर सोमवार देर शाम जहर निगलने वाले किसान लाभ की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वह पंजाब में खेतीबाड़ी कार्यालय भूमि पुरख प्रयोगशाला समराला में चौकीदार थे।
पंजाब के लुधियाना के गांव सरथला निवासी लाभ सिंह (49) ने सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कुंडली धरनास्थल पर मुख्य मंच के पास जाकर जहर निगल लिया था। जिस पर आईटी सेल के सदस्यों ने किसान की हालत बिगड़ी देखी तो अन्य किसानों को अवगत कराया था। लाभ सिंह को तुरंत एंबुलेंस से बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मंगलवार तडक़े उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद उनका बेटा कुलदीप व अन्य परिजन उनके शव को लेकर पंजाब चले गए। लाभ सिंह पंजाब में खेतीबाड़ी कार्यालय भूमि पुरख प्रयोगशाला समराला में चौकीदार थे। वह आठ दिन से कुंडली बॉर्डर स्थित धरना स्थल पर किसानों के समर्थन में आए थे। उनका बेटा कुलदीप सिंह भी धरना स्थल पर ही आया था। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन