फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुरानी रंजिश में व्यक्ति की चिमटे व डंडों से पीटकर हत्या

पुरानी रंजिश में व्यक्ति की चिमटे व डंडों से पीटकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में व्यक्ति की चिमटे व डंडों से पीटकर हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव पांची जाटान में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चिमटे व डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति के कपड़े भी उतार ले गए। व्यक्ति के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पांची जाटान निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सुशील कुमार मजदूरी का काम करता था। रविवार देर रात उसे गली से झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह बाहर आया तो उसने देखा कि उनके पड़ोस का रहने वाला मुकेश व उसका भाई संदीप उसके बड़े भाई सुशील को डंडे व चिमटे से पीट रहे थे। मुकेश चिमटा और संदीप डंडा लिए था। दोनों ने उसके भाई के सिर व चेहरे पर डंडे व चिमटे मारकर उसकी हत्या कर दी। वह उसके भाई के कपड़े भी उतारकर ले गए। पुलिस ने विक्रम के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed