फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकानदार को डरा-धमकाकर एप्पल का आईफोन छीन ले गए तीन बदमाश, मुकदमा दर्ज

दुकानदार को डरा-धमकाकर एप्पल का आईफोन छीन ले गए तीन बदमाश, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार को डरा-धमकाकर एप्पल का आईफोन छीन ले गए तीन बदमाश, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
- देर रात सेक्टर-14 मार्केट से घर लौट रहे थे जमालपुरा निवासी दुकानदार -सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के जानकीदास स्कूल के पास मुरथल रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार दुकानदार को रोका और डरा-धमकाकर उनका एप्पल का आईफोन छीनकर फरार हो गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के जमालपुरा निवासी प्रदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-14 मार्केट में दुकान चलाते हैं। वह रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान से घर लौट रहे थे। जब वह जानकीदास स्कूल से आगे मुरथल रोड पर चढ़ने लगे तो इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उन्होंने उसके रोकते ही डरा-धमकाकर उसका एप्पल का आई फोन छीन लिया। बाद में वह मुरथल अड्डा की तरफ भाग गए। उसने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। जिसके बाद अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed