{"_id":"5ff5898d8ebc3e33f52b4e47","slug":"sonipat1609927053","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को किया गया था आत्महत्या के लिए विवश, चाचा के बयान पर सात माह बाद मुकदमा दर्ज\n- महिला के चाचा ने सीए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला को किया गया था आत्महत्या के लिए विवश, चाचा के बयान पर सात माह बाद मुकदमा दर्ज - महिला के चाचा ने सीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को किया गया था आत्महत्या के लिए विवश, चाचा के बयान पर सात माह बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-महिला के चाचा ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर दर्ज कराया मुकदमा
-महिला के चाचा का आरोप, ससुराल पक्ष की भूमिका रही संदिग्ध, बिना कारण आत्महत्या नहीं कर सकती भतीजी
अमर उजला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के डबल स्टोरी क्षेत्र में महिला का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में सात माह बाद पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। महिला के चाचा ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय महिला के पिता ने उसे मानसिक परेशान बताया था। अब चाचा ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने दबाव के चलते बेटी को मानसिक रूप से परेशान बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर की डबल स्टोरी में तरूणा (37) का शव 30 मई, 2020 को फंदे पर लटका मिला था। तब गुरूग्राम निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी बेटी तरूणा (29) की शादी संजीव निवासी डबल स्टोरी के साथ की थी। वह लंबे समय से मानसिक तौर से परेशान रहती थी। मानसिक परेशानी के चलते ही उसने फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में अब महिला के चाचा करनाल की सुभाष कालोनी के रहने वाले नरेश ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर अपनी भतीजी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। नरेश का आरोप है कि भतीजी की मौत के बाद उसका भाई दबाव में था। जिसने बेटी के मानसिक परेशान होने का बयान दिया था। नरेश का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचा था तो पड़ोसी भी कुछ संदेहास्पद होने की बात कह रहे थे। बिना किसी कारण के उसकी भतीजी का आत्महत्या करना संदेह पैदा कर रहा था। उसने मामले को लेकर एसपी को 2 जून, 2020 को शिकायत दी थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। जिसके बाद सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिसके बाद अब पुलिस ने पति संजीव के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन