फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एम्बुलेंस चालक के घर का ताला तोड़कर 78500 रुपये व लाखों के आभूषण किए चोरी

एम्बुलेंस चालक के घर का ताला तोड़कर 78500 रुपये व लाखों के आभूषण किए चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
एम्बुलेंस चालक के घर का ताला तोड़कर 78500 रुपये व लाखों के आभूषण किए चोरी
विज्ञापन
-पत्नी गई मायके और चालक अस्पताल गया तो चोरों ने दिया वारदात को अंजाम -गांव भिगान में हुई चोरी की वारदात, मुरथल थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो मुरथल। गांव भिगान में एम्बुलेंस चालक के घर का ताला तोड़कर चोर 78500 रुपये व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़ित एम्बुलेंस चालक अस्पताल गया था और उनकी पत्नी मायके गई थी। पुलिस ने चालक के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भिगान निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में एम्बुलेंस चालक है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी मायके चली गई और वह रात को ड्यूटी पर दिल्ली अस्पताल में चला गया। सुनील ने बताया कि रविवार को उसके भतीजे लोकेश ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है और सामान चोरी हो गया है। जिस पर वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा और जांच की। उसने देखा कि चोर ताला तोडक़र अंदर अलमारी से 78500 रुपये की नकदी, सोने की चार अंगूठी, माथे का टीका, तीन जोड़ी टॉप्स, सोने की बालियां, पांच जोड़ी पायजेब, सोने की पॉलिस किए हुए पांच चांदी के सेट, एलसीडी, कैमरा आदि सामान चोरी कर ले गए। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। युद्धवीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed