{"_id":"5fe99bb48ebc3ecd687a4368","slug":"sonipat1609145268","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को डंपर ने कुचला, पीजीआई में मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को डंपर ने कुचला, पीजीआई में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को डंपर ने कुचला, पीजीआई में मौत
विज्ञापन
- शहर की कालूपुर चुंगी के पास डंपर की चपेट में आकर घायल हो गई थी साइकिल सवार छात्रा
- नौवीं कक्षा का पेपर देकर साइकिल पर लौट रही गांव बैंयापुर, इसी दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की कालूपुर चुंगी के पास डंपपर की चपेट में आने से साइकिल सवार नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा स्कूल में पेपर देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे डंपर ने कुचल दिया। छात्रा को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गांव बैंयापुर की रहने वाली रितू (14) शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा था। वह शनिवार को घर से परीक्षा देने के लिए साइकिल पर सोनीपत शहर में आई थी। वह दोपहर को परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कालूपुर चुंगी के पास एक डंपर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने छात्रा के पिता राजेश के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी डंपर चालक गांव सलीमसर माजरा के कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन