फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, साथी चोटिल

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, साथी चोटिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पेंटर की मौत, साथी चोटिल
विज्ञापन
- गढ़ मिरकपुर के पास हुआ हादसा, राई थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो राई। गांव गढ़ मिरकपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई और उसका साथी चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यूपी के जिला बागपत की माता कालोनी मक्का मस्जिद क्षेत्र निवासी नदीम पेंटर का काम करता था। वह घरों में पेंट करने के ठेके लेता था। उसने फिलहाल गांव खेवड़ा में मकान के अंदर पेंट करने का ठेका ले रखा था। वह अपने साथी व पड़ोसी रासिद के साथ रविवार को खेवड़ा में पेंट करने आया था। काम कर दोनों देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जब वह गांव गढ़मिरकपुर से आगे पहुंचे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया नदीम के सिर के ऊपर से उतर से गुजर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसका साथी रासिद भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को कुछ देर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। रासिद ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने नदीम को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भिजवा दिया। पुलिस ने रासिद के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed