फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कोरियर का काम करने वाले युवक को डंडों से पीटा, दो मोबाइल तोड़े

कोरियर का काम करने वाले युवक को डंडों से पीटा, दो मोबाइल तोड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
कोरियर का काम करने वाले युवक को डंडों से पीटा, दो मोबाइल तोड़े
विज्ञापन
-बुसाना गांव के युवक ने कटवाल के दीपक व दो अन्य पर लगाया आरोप -सिटी गोहाना थाना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। शहर के फव्वारा चौक पर आए गांव बुसाना के युवक को तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। कोरियर का काम करने वाले युवक का आरोप है कि उसके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। हमले में घायल युवक को पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया गया। युवक के बयान पर पुलिस ने एक नामद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुसाना के रहने वाले सोमबीर ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 20 दिसंबर को फव्वारा चौक के पास स्थित सैलून पर आया था। इसी दौरान तीन युवक हाथों में डंडे लेकर आए और सोमबीर पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से घायल करने के साथ ही उसके दो मोबाइल फोन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। उनके पास हथियार भी था। सोमबीर का कहना है कि उनमें से एक कटवाल गांव का दीपक था। बाद में तीनों धमकी देकर फरार हो गए। उसने निजी अस्पताल के साथ ही पीजीआई रोहतक में अपना उपचार कराया। अब आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। उसने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed