{"_id":"5fd47f208ebc3e3c526141d7","slug":"sonipat1607761696","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रात दो बजे फ्री कराया भिगान टोल, केएमपी-केजीपी टोल प्लाजा पर हो रही वसूली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसानों ने रात दो बजे फ्री कराया भिगान टोल, केएमपी-केजीपी टोल प्लाजा पर हो रही वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने रात दो बजे फ्री कराया भिगान टोल, केएमपी-केजीपी टोल प्लाजा पर हो रही वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर 16 दिन से धरना दे रहे किसानों के आह्वान के बाद शुक्रवार देर रात दो बजे गांव भिगान के टोल को फ्री करा दिया गया। हालांकि केएमपी-केजीपी टोल प्लाजा पर टोल वसूला जा रहा है। केएमपी-केजीपी पर सुबह से ही पुलिस बल को तैनात किया गया है।
किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए 16 दिन से कुंडली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने शनिवार को प्रदेश में टोल फ्री कराने की चेतावनी दे रखी थी। जिसके चलते किसानों ने देर रात दो बजे भिगान टोल पर पहुंचकर वहां कर्मियों को चेतावनी देकर टोल फ्री करा दिया। भिगान टोल प्लाजा के मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि रात को करीब 250 किसान टोल पर पहुंचे थे। उन्होंने टोल फ्री कराने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि टोल बंद नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। ऐसे में उन्होंने टोल फ्री कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे करीब 60 लाख रुपये का नुकसान होगा। पहले ही रूट डायवर्ट होने से उन्हें हररोज करीब 25 लाख का नुकसान हो रहा है।
वहीं केजीपी टोल प्लाजा पर सुबह से ही पुलिस बल डटा हुआ है। एएसपी निकिता खट्टर की अगुवाई में पुलिस टीम सुरक्षा दे रही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन