फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूनियन बैंक के मैनेजर से दंपती ने की अभद्रता, गार्ड को थप्पड़ मारा

यूनियन बैंक के मैनेजर से दंपती ने की अभद्रता, गार्ड को थप्पड़ मारा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक के मैनेजर से अभद्रता, गार्ड को थप्पड़ मारा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव चिड़ाना स्थित यूनियन बैंक की शाखा में घुसकर दंपती ने बैंक मैनेजर से अभद्रता कर दी। जब गार्ड बीच बचाव को आया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया गया। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी अंशुल कटोच ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह गांव चिडाना के यूनियन बैंक में मैनेजर है। शुक्रवार को वह बैंक में मौजूद थे। इसी दौरान गांव चिडाना का रामप्रसाद अपनी पत्नी सुनीता के साथ बैंक में आया और अभद्रता करने लगा। वह उसके साथ झगड़ा करने लगे। जिस पर सिवानका निवासी गार्ड रामकुवार ने उन्हें रोका तो उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और सुनीता ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रामप्रसाद पहले भी कर्मियों से बदतमीजी कर चुका है। उसने गांव में गार्ड का पहले रास्ता भी रोक लिया था। जिससे कर्मियों में भय व्याप्त है। बैंक मैनेजर का आरोप है कि वह बिना वजह के दबाव बनाता है। बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed