{"_id":"5fd47dfb8ebc3e3fb15da8bc","slug":"sonipat1607761403","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड जेब में होते हुए व्यक्ति के बैंक खाते से निकाल लिए 86500 रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एटीएम कार्ड जेब में होते हुए व्यक्ति के बैंक खाते से निकाल लिए 86500 रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड जेब में होते हुए व्यक्ति के बैंक खाते से निकाल लिए 86500 रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-व्यक्ति का आरोप ऑनलाइन ठगों ने की धोखाधड़ी, सिटी थाना में दर्ज कराया मुकदमा
-एटीएम कार्ड का प्रयोग कर निकाली गई राशि, क्लोन बनाकर नकदी निकालने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव लहराड़ा के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से 86500 रुपये निकाल लिए। व्यक्ति का एटीएम कार्ड उनके पास होते हुए नकदी निकाल ली गई। जब उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव लहराड़ा निवासी अनिल कुमार ने थाना सिटी पुलिस को बताया कि उनका शहर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। उनके खाते से 10 दिसंबर को 86500 रुपये निकाल लिए गए। जब उन्हें इसका पता लगा तो वह बैंक में गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। उनके बैंक खाते से एटीएम से नकदी निकाली गई है, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास है। सिटी थाना पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
व्यक्ति ने खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यक्ति का एटीएम उसके पास है। ऐसे में अंदेशा है कि एटीएम का क्लोन तैयार कर नकदी निकाली गई है। मामले में जांच कर साइबर ठगों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजेंद्र सिंह, एसआई, सिटी थाना सोनीपत।