फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुंडली स्थित बर्तन फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप, करोड़ों का नुकसान

कुंडली स्थित बर्तन फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप, करोड़ों का नुकसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
कुंडली स्थित बर्तन फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप, करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईनॉक्स वल्र्ड बर्तन फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। फैक्टरी गार्ड ने आग की सूचना मालिक व अन्य को दी। जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब दर्जन भर गाडियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुंडली स्थित आईनॉक्स वल्र्ड बर्तन फैक्टरी में देर रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। फैक्टरी मैनेजर अंकुर गुप्ता ने बताया कि रात को जिस समय आग लगी तब फैक्टरी बंद थी और लेबर जा चुकी थी। गार्ड ने मामले से उन्हें अवगत कराया। जिस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। रात को फायर ब्रिगेड की दर्जनभर गाडियों को बुलवाया गया। कुंडली व राई के साथ सोनीपत व नरेला और बवाना से भी गाडिय़ों को बुलाकर छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग दूसरे व चौथे फ्लोर पर होने के चलते काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से फैक्टरी में भारी नुकसान हुआ है। मैनेजर अंकुर ने बताया कि उनकी कंपनी से बर्तनों विदेशों में एक्सपोर्ट होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed