फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद खेत में गोली मारकर हत्या, दो नामजद

युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद खेत में गोली मारकर हत्या, दो नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के गांव शामड़ी में एक युवक को घर से बुलाकर बाइक पर ले जाने के बाद खेत में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सदर थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया दिया। पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव शामड़ी निवासी रविंद्र (25) की करीब चार माह पहले गांव के ही अंकुश के साथ कहासुनी हो गई थी। बाद में आपस में समझौता हो गया था। अंकुश उसी को लेकर रंजिश रखे रहा। सोमवार को अंकुश अपने दोस्त गांव बिचपड़ी के आशीष के साथ रविंद्र को उनके घर से बाइक पर बैठा कर ले गया था। उसकी गांव के ही खेतों में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविंद्र के ताऊ का लडक़ा अमित मंगलवार रात करीब दस बजे जंगल वाले खेतों की तरफ गया था। वहां उसे  खेत के रास्ते में रविंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। अमित ने इस संबंध में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अमित के बयान पर गांव के अंकुश व बिचपड़ी निवासी उसके दोस्त आशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed