फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दोस्त के घर से चोरी कर लाए गए सोने-चांदी के आभूषणों सहित युवक गिरफ्तार

दोस्त के घर से चोरी कर लाए गए सोने-चांदी के आभूषणों सहित युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के नीचे चैकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार युवक को दोस्त के घर से चोरी किए गए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर के गांव नया गांव से आभूषण चोरी कर लाया था। पुलिस ने उसे चैकिंग के लिए रोका तो घबरा गया। जिस पर उसकी कार की तलाशी में चोरी किए आभूषण बरामद किए। उसके खिलाफ चोरी के आभूषण रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुरथल थाना में नियुक्त एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह रविवार रात को अपनी टीम के साथ मुरथल फ्लाईओवर के नीचे खड़े थे। इसी बीच सोनीपत की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। कार चालक को रोककर जब कागजात दिखाने को कहा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसे कार से बाहर बुलाकर कार की चैकिंग की तो अगली सीट के नीचे एक प्लास्टिक का थैला मिला। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात थे। जिस पर चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान जींद के गांव लिजवाना निवासी सुनील के रूप में दी। पुलिस ने थैले की जांच की तो उसमें सोने की दो अंगूठी, कानों के तीन जोड़ी टॉप्स व बाले, सोने की चेन व लॉकेट (चेन तीन टुकड़ों में टूटी थी), साथ ही चांदी के आभूषण दो गले के हार, दो मंगलसूत्र, दो चेन, चार जोड़ी पाजेब, तागड़ी गुच्छा, जूड़े की पिन, बच्चों की दो कंडूली, छह अंगूठी, चांदी का सिक्का तथा सोने का पानी फेरा हुआ चांदी का हार, टीका, अंगूठी, झुमके भी मिले। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने आभूषण झज्जर के गांव नया गांव में रहने वाले अपने दोस्त गौरव के घर से 1 अक्तूबर की रात को चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का सामान अपने पास रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed