{"_id":"5f7ac1af8ebc3e9ba32653bd","slug":"sonipat1601880495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने 670 ग्राम अफीम के साथ दो को पकड़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीआईए ने 670 ग्राम अफीम के साथ दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव भदाना के पास से पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 670 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम में नियुक्त एएसआई रमेश कुमार अपनी टीम के साथ ककरोई नहर में गश्त कर रहे थे। देर रात सूचना मिली कि गांव भदाना के पास स्थित हुड्डा कालोनी के पास बाइक सवार दो युवक अफीम तस्करी करने आए हैं। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर युवक वहां से जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें बाइक सहित पकड़ लिया। युवकों ने अपनी पहचान मूलरूप से गांव भदाना फिलहाल विकास नगर निवासी राजेश व दूसरे युवक ने अपनी पहचान मूलरूप से गांव भदाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी प्रदीप के रूप में दी। उनके पास मादक पदार्थ होने का शक जाहिर किया तो उन्होंने अधिकारी के सामने तलाशी लेने की बात कही। जिस पर डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह को बुलवाया गया। उनके सामने तलाशी लेने पर राजेश के पास से 350 ग्राम व प्रदीप के पास से 320 ग्राम अफीम मिली। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन