फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कारागार में तलाशी के दौरान पिता-पुत्र से मिला मोबाइल और सिम कार्ड, मुकदमा दर्ज

कारागार में तलाशी के दौरान पिता-पुत्र से मिला मोबाइल और सिम कार्ड, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में तलाशी के दौरान बैरक के अंदर बंद पिता-पुत्र से एक मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों ने मोबाइल को बैरक में छिपाकर रखा था। जेल उप अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वीरवार को कारागार में तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी के दौरान एक बैरक के अंदर से खचेड़ा मोबाइल व एक सिम बरामद किया गया। मोबाइल बैरक में बंद अशोक व उसके बेटे लक्ष्य का था। आरोपियों ने मोबाइल को बैरक में छिपाकर रखा हुआ था। जेल उप अधीक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी कि उनके पास मोबाइक कहां से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed