{"_id":"5f76c2f48ebc3e9b8b76f1c0","slug":"sonipat1601618676","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी ने अपने गांव के ही युवक पर उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करने व मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी उसे डराकर उसके साथ करीब सवा साल से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि गांव का ताजा सिंह उसके साथ मई 2019 से दुष्कर्म करता आ रहा है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने उसे डराकर मई, 2019 में दुष्कर्म किया था। उसके बाद से वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। लगातार प्रताडऩा से तंग आकर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन