{"_id":"5f7185b48ebc3eefb87deb3c","slug":"sonipat1601275316","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फंदे पर लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैंयापुर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला के पिता ने कुराड के युवक पर उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव बैंयापुर की रहने वाले रेनू (29) का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। रविवार को फंदे पर शव लटका देख परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर गांव कुराड के सोनू के खिलाफ उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन