{"_id":"5f57233f8ebc3e615e714681","slug":"sonipat1599546175","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून के सामान के होलसेल दुकानदार से 4.25 लाख रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परचून के सामान के होलसेल दुकानदार से 4.25 लाख रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव जाखौली में परचून के सामान के होलसेल दुकानदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने 4.25 लाख रुपये, मोबाइल व एटीएम कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव जाखौली निवासी विनेश चौहान ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून के सामान की होलसेल दुकान चलाते हैं। वह सोमवार रात को करीब दस बजे दुकान बंदकर घर जाने के लिए बाहर निकले थे। जब वह दुकान के पास थे तो इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाते युवकों ने उनसे बैग छीन लिया। उन्होंने विरोध किया तो वह धमकी देकर फरार हो गए। विनेश चौहान ने बताया कि बैग में 4.25 लाख रुपये की नकदी, उनका मोबाइल फोन व चार एटीएम कार्ड भी थे। उन्होंने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन