फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फरमाणा में मकान गिरने से मलबे में दबकर आरएमपी डॉक्टर और पत्नी की मौत

फरमाणा में मकान गिरने से मलबे में दबकर आरएमपी डॉक्टर और पत्नी की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
फरमाणा में मकान गिरने से मलबे में दबकर आरएमपी डॉक्टर और पत्नी की मौत
गांव फरमाणा का मकान जिसकी छत गिरने से दंपती की मौत हो गयी। - फोटो : Amar Ujala
खरखौदा । गांव फरमाणा में शनिवार देर रात को दो मंजिला मकान गिरने से निचले हिस्से में सो रहे आरएमपी डॉक्टर व उनकी पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है।
विज्ञापन
रोहतक के गांव बलियाना निवासी डॉ. रघुवीर (60)  आरएमपी थे और गांव रिढाऊ में क्लीनिक चलाते थे। पहले वह रोजाना बलियाणा से रिढाऊ आते थे। लेकिन लॉकडाउन में जब लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी तो उन्होंने अपने परिचित गांव फरमाणा निवासी पवन से संपर्क किया और उनके खाली पड़े मकान में पत्नी कृष्णा (58) के साथ आकर रहने लगे। पवन फि़लहाल अपने परिवार के साथ रोहतक में रहते है। लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद भी डॉक्टर रघुवीर इसी मकान में रह रहे थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी कृष्णा के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात मकान का ऊपर का हिस्सा भरभरा कर ढह गया। चौबारा गिरने के चलते नीचे के कमरे की छत भी ढह गई। जिसके नीचे डॉक्टर व उसकी पत्नी दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मकान की तरफ दौड़े और मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद दंपती को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोनीपत भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डाट की बनी थी चौबारे की छत बताया गया है कि मकान में चौबारे की छत डाट (ईंट में ईंट फंसाकर) बनाई गई थी। अंदेशा है कि डाट की छत रात को अचानक गिर गई। जिससे नीचे कमरे की छत भी टूट गई और अंदर सो रहे दंपती की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed