{"_id":"5f5327b58ebc3e54dd17d751","slug":"sonipat1599285173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल लगाने भदाना गया युवक लापता, रोहट नहर पर मिले कपड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टाइल लगाने भदाना गया युवक लापता, रोहट नहर पर मिले कपड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर सोनीपत से टाइल लगाने के लिए गांव भदाना गया युवक लापता हो गया। युवक के कपड़े गांव रोहट के पास नहर पर मिले है। जिसके बाद टाइल मिस्त्री ने उसकी नहर में भी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उसके लापता होने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के आगरा के गांव रामनगर का श्यामबरन मूलरूप से राजस्थान के धौलपुर स्थित गांव बागनर के अतेंद्र के पास टाइल लगाने का काम करता है। अतेंद्र सोनीपत में भगत सिंह कालोनी में रह रहा है। अतेंद्र ने बताया कि श्यामबरन शुक्रवार सुबह गांव भदाना में टाइल लगाने गया था, लेकिन वह वापास नहीं लौटा। जब उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो उसके कपड़े गांव रोहट नहर के पास मिले। उसका कोई सुराग नहीं था। उन्होंने नहर में भी गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई तो भी उसका पता नहीं लगा। जिस पर उसने सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन