{"_id":"5f53278e8ebc3e54c30022bd","slug":"sonipat1599285134","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल के बुजुर्ग से मारपीट, दांत भी तोड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
70 साल के बुजुर्ग से मारपीट, दांत भी तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव निजामपुर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने एक ग्रामीण पर शराब के नशे में उसके घर आकर मारपीट करने व उसके दांत तोडऩे का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत डीएसपी गोहाना को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निजामपुर निवासी भीमा सिंह (70) ने बताया कि वह 16 अगस्त को घर पर था। इसी दौरान गांव का रणबीर शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसने आरोपी को जाने को कहा तो उसने मारपीट कर दी। उस पर लाठी से वार किया। जिससे उसे चोट आई दांत भी टूट गए। जिसके चलते उसे अस्पताल में उपचार कराया। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिस पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन