{"_id":"5f4e88f18ebc3e54d33be35e","slug":"sonipat1598982385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने हत्या कर महिला का शव दफनाया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पति ने हत्या कर महिला का शव दफनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के सदर थाना क्षेत्र की फौजी कालोनी में रहने वाले बिहार के युवक ने मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव को गांव गढ़ सहजानपुरके शमशान घाट के पास गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया। आरोपी की छोटी बेटी के रोने व उसकी पत्नी के दिखाई नहीं देने पर मकान मालिक ने पुलिस को अवगत कराया। शाम को पुलिसने आरोपी को पकडक़र पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। जिस पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला बेगुसराय निवासी श्रवण अपनी पत्नी सविता के साथ शहर की फौजी कालोनी में किराए पर रहता था। उनके पास डेढ़ साल की बच्ची है। श्रवण जितेंद्र सिंह के पास काम करता है। वह उसकी खेती व नर्सरी में काम संभालता है और उनके मकान में ही किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह श्रवण का पत्नी सविता से मामूली बात पर विवाद हो गया। उसने पहले सविता की पिटाई की और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसने सविता की हत्या करने के बाद सुबह करीब छह बजे गांव गढ़ सहजानपुर के शमशान घाट के पास कीकर के पेड़ों के बीच उसका शव गड्ढा खोदकर दबा दिया। घर में मां के बिना उसकी डेढ़ साल की बच्ची दिनभर रोती रही। साथ ही लोगों को सविता भी दिखाई नहीं दी। जिस पर उनका शक गहरा गया। लोगों ने श्रवण से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने मकान मालिक जितेंद्र को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि सविता संदिग्ध हालत में गायब है। वह दिनभर कहीं पर दिखाई नहीं दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने श्रवण से सख्ती से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। श्रवण ने शव दबाने के बारे में बताया। जिस पर पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार की मौजूदगी में शव को जमीन से निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही आरोपी को भी बुधवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत ने बताया कि फौजी कालोनी में महिला के गायब होने की सूचना मिली थी। महिला के पति से पूछताछ कि तो उसने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को दबाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन