फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   social distancing

प्रशासन के सख्त रवैये के चलते डिपो संचालक लागू कर रहे हैं सोशल डिसटेंसिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
social distancing
राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बैठे लोग - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना के चलते सरकार ने द्वारा किए गए लॉकडाउन के चलते लोगों को खाने-पीने के सामान की कोई दिक्कत न हों इसके लिए सरकार द्वारा एपील,बीपील व ओपीएच राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन देने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के इन आदेशों के चलते डिपो पर लोगों की काफी भीड़ लगने लगी थी और कई डिपो धारक सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं कर रहें थे जिसके प्रशासन के सख्त रवैये के चलते अब डिपो संचालकों ने इसको लागू करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी डिपो होल्डरों को सोशल डिसटेंसिंग का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने वाले डिपो संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का जीवन को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है, ताकि देश के लोग उक्त बीमारी से किसी को कोई जान की हानि न हो। लेकिन इस लॉकडाउन से किरयाना स्टोरों के साथ बैंकों को भी खुला रखने के आदेश जारी किए गए थे। इसी के साथ लोगों को राशन की कोई कमी न हो इसके लिए राशन डिपो पर लोगों को दाल,गेहूं व तेल देने के आदेश आए जिसके चलते डिपो पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ डिपो संचालक सोशल डिसटेंसिंग का पालन न करने की शिकायत उनके पास आई उसी समय सभी डिपो संचालकों को निर्देश दिया गया था की जो भी डिपो संचालक इसका पालन नही करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अब सभी डिपो संचालक आदेशों की पालना पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed