फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat hindi news atm loot gohana

बुसाना गांव में गैस कटर से एटीएम काटकर उड़ाए लाखों

Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 15 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat hindi news atm loot gohana
चोरों द्वारा तोड़ा गया एटीएम - फोटो : bureau
गोहाना उपमंडल के गांव बुसाना में कारपोरेशन बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर कम से कम 10 लाख रुपये की नकदी निकालकर ले गए। जबकि आठ लाख के करीब की राशि मशीन का एक बाक्स न कटने के चलते बच गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैंक मंगलवार को बताएगा कि कितनी राशि चोर ले गए हैं। सवा चार घंटे में अंजाम दी गई पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की जांच में पुलिस को बैंक प्रबंधन की लापरवाही का पता चला है, क्योंकि घंटों चोर वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन कोई सुरक्षाकर्मी या चौकीदार दूर-दूर तक नजर नहीं आया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि बैंक अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि चोर कितनी राशि ले गए, लेकिन 18 लाख रुपये मशीन के अंदर होने की बात जरूर सामने आई है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि गांव बुसाना में एक मकान के अंदर लगभग एक साल से कारपोरेशन बैंक की शाखा चल रही है। बैंक परिसर में ही एटीएम भी लगा है। शनिवार दोपहर बाद वह प्रतिदिन की तरह एटीएम व बैंक बंद करके चले गए। रविवार को अवकाश था। सोमवार सुबह जब बैंक का सिक्योरिटी गार्ड कंवरभान आया तो उसने देखा कि एटीएम के शटर की कुंडी टूटी हुई है। उसने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। जब उन्होंने बैंक में पहुंचकर देखा तो पता चला कि चोर बैंक का एटीएम काटकर पैसे निकाले ले गए हैं। अभी उन्हें पता नहीं है कि एटीएम से कितने पैसे निकले हैं। यह सब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वारदात अंदर गुप्त तरीके से लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


यूं दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने बैंक के बाहर लगे दो और अंदर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी थी, लेकिन मशीन के ठीक सामने लगे एक सीसीटीवी पर शायद उनका ध्यान नहीं गया। यही वजह रही कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की जांच से पता चला है कि चोर 13 मार्च की रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर बैंक परिसर के अंदर घुसे। जहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले एटीएम के बाहर लगे कैमरे को ऊपर किया। उसके बाद बैंक में लगे हार्न के तार काटे। चोरों ने एटीएम के अंदर घुसने के लिए शटर की कुंडियों को गैस से काटा। जिसके बाद वे अंदर घुसे। अंदर घुसते ही उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और अंदर से शटर को बंद कर लिया, ताकि किसी को घटना के बारे में पता न चले। करीब साढ़े तीन बजे तक दो नकाबपोश चोरों ने गैस कटर के साथ एटीएम को काटा और उसमें से कुछ पैसे निकाले। इसके बाद एटीएम में लगे एक गेट को खोलकर एटीएम की लाइट बंद कर दी। करीब साढ़े चार बजे तक एटीएम को काटा और उसमें से पैसे निकालकर लगभग पांच बजे वहां से भाग निकले। चोरों ने अंदर घुसते ही कैमरे को तो तोड़ दिया, लेकिन वे उस कैमरे को नहीं तोड़ पाए, जो नो-स्मोकिंग के छोटे से डिब्बे पर लगा था। इसी में सारी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को ही एटीएम में डाले थे 11 लाख
एटीएम का रखरखाव और पैसा डालने की जिम्मेदार संस्था स्केयर वैल्यू के कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने वीरवार को ही एटीएम में 11 लाख रुपये डाले थे। एटीएम में सात लाख रुपये पहले से पड़े थे। चोरों ने एटीएम को काटकर पैसे निकाल लिए हैं, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इसमें से कितने पैसे निकले हैं। क्योंकि एटीएम मशीन का नीचे का हिस्सा अभी सही दिखाई दे रहा है। मंगलवार को बैंक के अधिकारी पहुंचेंगे और उसके बाद एटीएम की मशीन को पूरी तरह खोलकर ही पैसों का पता लगाया जाएगा।

आखिर कैसे खुला मशीन का पहला लॉक, कोई मिलीभगत तो नहीं
एटीएम चोरी की घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया गया कि एटीएम को काटने से पहले ढक्कन को खोला गया है। अधिकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह ढक्कन काटा नहीं गया और न ही उखाड़ा गया है, बल्कि इसे चाबी के साथ खोला गया है। यह ढक्कन किसने खोला इसका जांच के बाद ही पता चलेगा।  


क्या बोले थाना प्रभारी
थाना सदर प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस को गांव बुसाना में एटीएम से चोरी होने की सूचना मिली थी। जहां चोरों ने गैस कटर के साथ एटीएम काटकर पैसे चुराने का मामला है। चोरों ने एटीएम काटकर पैसे तो निकाले हैं, लेकिन कितने निकाले अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed