फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona possitive

कोरोना संक्रमित एसआई का शव लाकर अंतिम संस्कार करने वाला बेटा भी पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
corona possitive
कोरोना संक्रमित एसआई का शव लाकर अंतिम संस्कार करने वाला बेटा भी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोरोना संक्रमित एसआई की मौत के बाद जहां नियम विरूद्ध शव को परिजनों को सौंपने के कारण अस्पताल के डाक्टरों पर एक दिन पहले ही मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं कोरोना संक्रमित एसआई का शव लेकर आने के बाद अंतिम संस्कार करने वाला बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की और अब परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा अंतिम संस्कार में शामिल पुलिस कर्मियों व रिश्तेदारों की रिपेार्ट का इंतजार है। सोनीपत के एसआर्ई को ब्रेन स्ट्रोक के कारण 13 मार्च को दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी दौरान यहां कोरोना के रोगी आने से एसआई को संक्रमण हो गया और उनकी 4 अप्रैल को मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी प्रशासन को देने की बजाए, परिजनों को शव सौंप दिया। जिसमें किसी तरह का नियमों का पालन नहीं किया गया और परिजनों ने एसआई का शव घर लाकर पूरी रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कड़ी कारवाई करते हुए महाराजा अग्रसेन अस्पताल के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट, धारा 188 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन ने चौकी प्रभारी समेत छह मौजूदा पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटीन किया है। वहीं दो रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी के अलावा 20 ऐसे लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है जो उनके पडोस में रहते हैं और मौत की सूचना के बाद उनके घर जाने के साथ ही अंतिम संस्कार में गए थे। इनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। इनमें सबसे पहले एसआई के बेटे की रिपोर्ट आई है। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. आदर्श शर्मा ने बताया कि एसआई के बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जबकि अन्य परिजनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed