फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news, hindi news, rain, corp, destroy, hisar

जमीन पर बिछे सपने, किसान मायूस

Sat, 12 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला,सिरसा Updated Sat, 12 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
sirsa news, hindi news, rain, corp, destroy, hisar
किसानों के सपनों पर ओलावृष्टि - फोटो : bureau

जिले में शुक्रवार रात और शनिवार को हुई बरसात, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई हैं। पिछले दिनों कपास और ग्वार की नष्ट हुई फसलों का अभी तक  मुआवजा भी नहीं मिला था कि अब फसलों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


इसके अलावा बरसात के साथ चली तेज हवा से फसलें बिछ गई हैं। किसानों का कहना है कि लगातार तीसरी फसल को प्राकृतिक नुकसान हुआ है। अब मुआवजे की मांग उठना स्वाभाविक है। नुकसान के बाद किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। किसानों की सपनों की फसल तबाह हो गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को जिलेभर में बरसात आरंभ हो गई। रातभर रुक-रुककर बरसात होती रही। यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा। बरसात के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवाएं चलने से फसलें बिछ गई हैं। गांव दड़बा के किसान ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि बरसात का असर उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हंजीरा के किसान मोहन लाल पूनिया ने बताया कि ओलावृष्टि से सरसों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। पकी हुई फसल पर ओलावृष्टि होने से फलियां झड़ गई हैं। कालांवाली के किसान जसकरण सिंह किंगरा ने बताया कि गेहूं की फसल अभी पकाव पर थी, ऐसे में बरसात के बाद तेज हवा चलने से फसल गिर गई है।

गिरी हुई फसल का उत्पादन तो कम होगा ही साथ में कटाई में भी खर्च अधिक करना पड़ेगा। इसी प्रकार गांव ओटू के किसान पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की गिरदावरी तुरंत करवाई जाए और किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कपास और ग्वार की नष्ट हुई फसल का मुआवजा भी तुरंत मिले।


उल्लेखनीय है कि जिले में तीन लाख हेक्टेयर में गेहूं, 55 हजार हेक्टेयर में सरसों, 10 हजार हेक्टेयर में जौ, पांच हजार हेक्टेयर में चना की बिजाई हुई है और ये सभी फसलें पकाव पर हैं। ऐसे में बरसात और ओलावृष्टि से उत्पादन पर असर पड़ेगा।

कहां कितनी बरसात
सिरसा- 6 एमएम
ओटू- 4 एमएम
कालांवाली- 2 एमएम
खुईयां - 8 एमएम
अबूबशहर- 7 एमएम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed