फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Panchayat Chunao, Election, Chairman, Sirsa

कोरम की शर्त ने रोके कदम, पहली बैठक में कोई नहीं आया

Wed, 09 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Panchayat Chunao, Election, Chairman, Sirsa
पंचायत सदस्यों का इंतजार करते डीसी - फोटो : Bureau

पंचायत समिति के चेयरमैन तथा डिप्टी चेयरमैन के चुनाव के लिए कोरम पूरा होने की शर्त के चलते राजनीतिक दलों ने बैठक से दूरी बनाए रखी। तय समय से करीब एक घंटा तक प्रतीक्षा करने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। आगामी बैठक में कोरम पूरा होने की शर्त नहीं होगी। ऐसे में राजनीतिक दलों में भिड़ंत होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन


ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय में बुलाई गई थी। चेयरमैन तथा उपचेयरमैन के चुनाव के लिए प्रशासनिक अमला तैयार था। चुनावी स्थल पुलिस छावनी में नजर आ रहा था। प्रॉजाइडिंग अधिकारी के तौर पर एसडीएम डबवाली अजय कुमार ब्लाक समिति सदस्यों की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन


कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। एक घंटा तक इंतजार करने के बाद दोपहर 12 बजे बैठक स्थगित कर दी गई। हालांकि भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ कार्यालय में घूमते रहे। लेकिन उन्होंने अपनी हाजिरी नहीं लगाई। वर्णनीय है कि समिति के कुल 30 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बैठक के लिए 20 सदस्यों का होना जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। इनेलो, भाजपा तथा कांग्रेस तिकड़मबाजी कर रहे हैं। कोरम पूरा होने की शर्त के चलते राजनीतिक दलों ने बैठक से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। हालांकि बैठक के समय के दौरान सदस्य अपनी-अपनी पार्टी के कार्यालय में बैठे रहे। दूसरी ओर पार्टियों के वफादार सिपाही बीडीपीओ कार्यालय में रेकी करके पल-पल की रिपोर्ट कार्यालयों से साझा करते रहे।

भाजपा ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक
पांच बार सत्ता इनेलो के पास रही है। पहली दफा अभय सिंह चौटाला, दूसरी बार तेजाजखेड़ा की मधु, तीसरी बार शिवराज सिंह मसीतां, चौथी बार कुलदीप सिंह जम्मू तथा पांचवी बार आत्मा राम सूढा चेयरमैन रह चुके हैं। इनेलो के गढ़ में सत्ता का सपना देख रही भाजपा ने भगवा राज स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

मंगलवार को पूरा दिन भाजपा नेता डबवाली में रहे। लगातार सदस्यों से संपर्क साधते रहे। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक भी की। भाजपा का कहना है कि बैठक में 13 सदस्य थे। 6 से 7 सदस्यों के पास जाकर उनका समर्थन मांगा गया है। वे समर्थन देने को तैयार हैं। दूसरी ओर इनेलो ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दूसरी बैठक से पहले इनेलो के वरिष्ठ नेता बैठक लेकर चेयरमैन तथा उपचेयरमैन घोषित करेंगे। कांग्रेस नेता भी ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

नहीं होगी कोरम की शर्त
दूसरी बैठक में कोरम पूरा करने जैसी शर्त नहीं होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के समर्थित सदस्य पहुंचने की उम्मीद है। चुनाव ईवीएम से होगा। चेयरमैन तथा उपचेयरमैन के लिए नॉमिनेशन होगा। स्क्रूटनी के बाद ईवीएम से चुनाव होगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार न हुए तो सर्वसम्मति मानी जाएगी।

पुलिस रही मुस्तैद
ब्लाक समिति पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। खुद डीएसपी सत्यपाल बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे। इस मौके पर शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह तथा गोल बाजार पुलिस के एएसआई मल सिंह दलबल सहित मौजूद थे।


चेयरमैन तथा उपचेयरमैन के चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार थे। एक भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। ऐसे में बैठक स्थगित करनी पड़ी। आगामी बैठक जल्द कॉल की जाएगी। दूसरी बैठक में कोरम की शर्त नहीं रहती।
-अजय कुमार, एसडीएम, डबवाली

भाजपा 30 के 30 सदस्यों पर डाका डालेगी। हमारे पास स्पष्ट बहुमत है। चेयरमैन तथा उपचेयरमैन हमारा होगा। इस बार क्या हो गया, सब देखते ही रह जाएंगे।
-रतन लाल, पर्यवेक्षक, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed