{"_id":"56e1ba514f1c1b8c448b456f","slug":"up-and-delhi-jats-without-movement-haryana-jat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी और दिल्ली के जाटों के बिना आंदोलन चलाएंगे हरियाणा के जाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और दिल्ली के जाटों के बिना आंदोलन चलाएंगे हरियाणा के जाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 11 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण पर बैठक में बोलते यशपाल मलिक को रोकते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग पर भले ही जाटों में एकजुटता की हुुंकार भरी जा रही हो, लेकिन अंदरखाने सियासत भी हावी हो रही है। अभी भी जाट नेता प्रदेशों के सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। हरियाणा के जाट नेताओं का कहना है कि वे यूपी और दिल्ली के बिना आरक्षण आंदोलन चलाने में सक्षम हैं। उन्हें किसी बाहरी नेता की जरूरत नहीं है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक प्रदेश के जाट नेताओं के निशाने पर हैं।
यूं तो पहले भी कई बार बाहरी नेताओं को लेकर यूपी और हरियाणा के जाट नेताओं में विरोध के स्वर फूट चुके हैं। अब जाट आरक्षण के बाद छिड़े उपद्रव के बाद माना जा रहा था कि जाट नेताओं के आपसी मतभेद शायद कम हो गए हाें, लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल, बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय यशपाल मलिक रोहतक में आयोजित जाट युवा एकता मंच की पंचायत में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद हरियाणा और दूसरे राज्यों के जाटों के बीच की खींचतान खुलकर सामने आ गई। अब जुबानी जंग तेज हो गई है। जाट संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक मलिक मदीना का कहना है कि हमें आरक्षण आंदोलन में किसी भी बाहरी नेता की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
यूपी के नेता यहां आकर गलत बयानबाजी करते हैं, जिससे माहौल भड़क जाता है। जिस समय हरियाणा में आंदोलन चल रहा था उस समय ये नेता कहां गए थे। उन्होंने यूपी का कोई भी नाका नहीं रोका और अब लाशों पर राजनीति करने के लिए यहां आ रहे हैं। आरक्षण आंदोलन में हम खुद सक्षम हैं।
उधर, अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक राठी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हित साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के समय जब जाट समाज सड़कों पर था, तब वे कहीं दिखाई नहीं दिए। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
यूं बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे सरकार के एजेंट हैं। जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा के एक मंत्री के रिश्तेदार हैं और आरोप लगाने वाला व्यक्ति उसी समिति का प्रदेशाध्यक्ष। जाट संघर्ष समिति के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा भी कांग्रेस से जुड़ी है।
- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।