फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strong action against those vitiating the atmosphere, meeting of IG rohtak

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Mon, 14 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Mon, 14 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Strong action against those vitiating the atmosphere, meeting of IG rohtak
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते रोहतक मंडल आयुक्त। - फोटो : amar ujala
जिस तरह उपद्रव के दौरान पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी रही थी, वह अब नहीं होगी। उसे दूर करने के लिए ही अधिकारी लगे हैं। इसके लिए साफ कह दिया गया है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपने बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। साथ ही जो माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर भी जिला और पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी। दरअसल लघु सचिवालय के सभागार में रविवार को मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश और आईजी संजय कुमार ने मंडल के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और करनाल जिलों के डीसी, एसपी और एडीसी शामिल हुए। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश ने अधिकारियों से उनके जिला की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कोई गड़बड़ी हो जानकारी दें
मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश ने कहा, संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र की सभी जानकारी होनी चाहिए। जबकि डीसी और एसपी को सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की पूरी जानकारी हो। उन्होंने कहा कि कोई भी गतिविधि की आशंका होने पर तुरंत उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दें। आईजी संजय कुमार ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि  हर हालत में उनके यहां कानून व शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
 इस दौरान रोहतक के डीसी अतुल कुमार, पानीपत के डीसी समीर पाल सरो, करनाल के डीसी जे गणेशन, सोनीपत के डीसी के एम पांडुरंग, रोहतक के एसपी शंशाक आंनद, सोनीपत के एसपी अभिक्षेक गर्ग, करनाल के एसपी राहुल शर्मा, झज्जर के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, रोहतक के एडीसी अमित खत्री, झज्जर के एडीसी नरेश नरवाल, रोहतक के सीटीएम कैप्टन मनोज खत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed