फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो सांसद अरविन्द शर्मा मीडिया गैलरी में बैठे

मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो सांसद अरविन्द शर्मा मीडिया गैलरी में बैठे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो सांसद अरविन्द शर्मा मीडिया गैलरी में बैठे
मीडिया गैलरी में बैठे सांसद डॉ अरविंद शर्मा - फोटो : Amar Ujala
रोहतक। नई अनाज मंडी में संत कबीर दास जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा को मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो वह मीडिया गैलरी में आकर बैठ गए। मंच पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राजसभा सांसद डीपी बॉस रामचंद्र जांगड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ आदि सब मुख्यमंत्री के साथ मंच पर बैठे हैं। सांसद खफा हैं कि उनके नाम की कुर्सी मंच पर नहीं डाली गई है। सांसद का कहना है कि यह संतों का कार्य है इस वजह से मैं मीडिया गैलरी में आकर बैठा हूं, मुझे नहीं पता कि क्यों नहीं मेरी कुर्सी मंच पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed