फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण ने जीते 2 कांस्य पदक

खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण ने जीते 2 कांस्य पदक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:40 AM IST
विज्ञापन
खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण ने जीते 2 कांस्य पदक
खेलों मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने के बाद लक्ष्मी नारायण। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। कुछ करने का जज्बा हो और मन में लगन तो उम्र या कोई दूसरी दिक्कत आड़े नहीं आती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण भारद्वाज ने। सांपला निवासी इस वेटरन खिलाड़ी ने दिल्ली में 30 अप्रैल से 3 मई तक हुई खेलो मास्टरस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 75 वर्ष से अधिक आयु की श्रेणी में ज्वेलिन थ्रो व शॉट पुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अपनी इस उपलब्धि को लेकर प्रसन्न पंडित लक्ष्मीनारायण युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बने गए हैं। किस्मत के भरोसे अपनी जिंदगी छोड़कर मेहनत नहीं करने वाले युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने की अपील की हैं। लक्ष्मी नारायण भारद्वाज का कहना है कि खेलने की शुरुआत उन्होंने अपने युवा अवस्था से ही कर दी थी। लेकिन पारिवारिक हालातों के चलते वह खेलों में आगे नहीं बढ़ पाए। वे अपने उन सभी सपनों को पूरा कर रहे हैं जो सपने खेल के लिए उन्होंने अपनी युवावस्था में देखें थे। उनका कहना है कि अगर कुछ करने की इच्छा हो तो सभी बाधाएं पार हो जाती हैं। वे युवाओं से भी यह आह्वान करते हैं कि चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना हो उसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की जरूरत है। लक्ष्य निर्धारित करने वाले व्यक्ति को सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन

खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 82 वर्षीय लक्ष्मी नारायण ने जीते 2 कांस्य पदक
खेलो राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते कांस्य पदक। - फोटो : Amar Ujala
खेलो राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed